गोड्डा, जनवरी 31 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के जहाजकित्ता, रेशम्बा एवं फसिया गांव के बीच स्थित बहियार में शुक्रवार को जुम्मा की नमाज़ के साथ ही तीन दिवसीय सालाना इज्तेमा का भव्य शुभारंभ हुआ। इज्तेमा के पहले दिन जुम्मा की नमाज़ में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने शिरकत कर नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान क्षेत्र में अमन, चैन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। इज्तेमा में दूर-दराज से पहुंचे उलेमा-ए-किराम और इस्लामी विद्वानों ने तकरीर (धार्मिक प्रवचन) के माध्यम से लोगों को इस्लाम की तालीम दी और नेक राह पर चलने का पैगाम दिया। वक्ताओं ने समाज में शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। जुम्मा की नमाज़ के बाद मोजिब हाफिज साहब ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अल्लाह और रसूल (स.) के बताए हुए रास्ते पर चलने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.