गोड्डा, जनवरी 28 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र जहाजकित्ता, रेशम्बा, फसिया गांव के बीच में होने वाले सालाना इज्तेमा की तैयारियां जोरों पर हैं। यह विशाल धार्मिक आयोजन 30 जनवरी से जुम्मा के नमाज के साथ ही शुरू होकर 31 जनवरी एवं 1 फरवरी (रविवार) तक चलेगा। इज्तेमा का समापन रविवार को सामूहिक दुआ के साथ किया जाएगा। इस तीन दिवसीय इज्तेमा में बिहार एवं झारखंड के 7 जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से जमातों का आगमन शुरू हो चुका है। धार्मिक प्रवचनों और अमल की होगी तालीम इज्तेमा के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए उलेमा-ए-किराम द्वारा इस्लामी शिक्षाओं, नमाज़, रोज़ा, अखलाक़, भाईचारे और समाज सुधार पर विशेष बयान (प्रवचन) दिए जाएंगे। साथ ही ...