सीवान, दिसम्बर 5 -- बसंतपुर। नगर पंचायत के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ के एनएच 227 ए के सीवान-पटना मुख्य सड़क के दोनों तरफ प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानों को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया। बताया जा रहा कि दुर्गा मंदिर के पास कई दुकानदार अभी भी अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से क्षेत्र वासियों को जाम से निजात मिलेगी। कारण कि सड़क को अतिक्रमण कर लोगों ने दुकानें बना ली है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। कुछ दुकानदारों द्वारा जमीन खाली नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने अतिक्रमणकारियों से साफ-साफ कहा है कि कोई भी दोबारा सड़क किनारे फिर से अतिक्रमण करते हैं तो विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए मामला दर...