सीवान, फरवरी 14 -- बसंतपुर, ए.स। थाना क्षेत्र के बलथरा गांव में सोमवार दोपहर मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व फसुली से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घायल को बसंतपुर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने सोने की सिकड़ी छीनने और केस करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...