सीवान, जनवरी 20 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के निर्देशानुसार सोमवार को 19 जनवरी 2026 को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन, बसंतपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष मूल्यांकन एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनगणना के अनुसार राज्य के शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड से आच्छादित करना तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। शिविर में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. सुमित कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र बाजपेई, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति कुमारी सहित बुनियाद केंद्र सीवान के दिलीप कुमार एवं भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष रणजीत प्रसाद उपस्थित रहे। इस दौरान दर्जनों दिव्यांग लाभार्थियों का चिकित्सीय परीक्षण कर उनकी दिव्यांगता का...