सीवान, अगस्त 25 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार की अहले सुबह छत पर सो रहे एक युवक के सिर में अचानक गोली लग गयी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी पान मोहम्मद का पुत्र मो. सुभान बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि, शाम तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया गया कि मो. सुभान शनिवार की रात को अपने छत पर सोने के लिए गया था। रविवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो इनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। फर्श पर अचेत अवस्था में घायल मो. सुभान पड़ा था जबकि पास में ही उसका मोबाइल फोन व एक पिस्टल गिरा पड़ा था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.