उरई, जनवरी 21 -- उरई। जल शक्ति अभियान अंतर्गत जल शक्ति जन भागीदारी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण तथा भू-जल पुनर्भरण को के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्देशित किया कि जनपद की समस्त छोटी एवं सहायक नदियों तथा उनसे जुड़े नालों को नदी स्रोत से लेकर बड़ी नदियों में संगम तक पूर्ण रूप से चिन्हित किया जाए जिससे जल प्रवाह बाधारहित हो सके। इसके लिए डी-सिल्टेशन, चैनलाइजेशन एवं कोर्स करेक्शन जैसे कार्य आधुनिक एवं उपयुक्त तकनीक के माध्यम से कराए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में बड़े आकार के तालाबों को चिन्हित कर जनभागीदारी के माध्यम से उनका जीर्णोद्धार बसंत ...