मुरादाबाद, फरवरी 16 -- त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल के जोन शोदासपुर के अंतर्गत मिल अधिकारियों ने किसानों को उन्नत तकनीक से गन्ना बुवाई के लिए प्रेरित किया। सोमवार को जोनल प्रभारी प्रवीण शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, सहायक प्रबंधक (गन्ना) पप्पू कुमार व सुमित कुमार पीलकपुर निवासी किसान हर स्वरूप सिंह के खेत पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई का प्रदर्शन कराया और बीज की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान नेता प्रीतम सिंह ने महाप्रबंधक (गन्ना) टी.एस. यादव से वार्ता कर पेराई सत्र में किसानों की मुख्य कैलेंडर पर्चियों का इंडेंट निकालने तथा 400 रुपया प्रति क्विंटल की दर से उत्तम किस्म का बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई। सत्यपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मदन पाल सिंह, पुलकित चौहान, मनोहरी सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...