उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। अकस्मिक हालात में कानून-व्यवस्था को चुटकियों में काबू करने के लिए मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड रणक्षेत्र में तब्दील नजर आया। अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने दंगा नियंत्रण का सघन पूर्वाभ्यास किया। बलवा ड्रिल में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। ड्रिल के दौरान विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीतियों का चरणबद्ध प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों के प्रयोग की बारीकियों को समझाया। विशेष रूप से एंटी राइट गन, टियर गैस गन और हैंड ग्रेनेड के उपयोग की तकनीकी जानकारी साझा की गई, ताकि दंगाइयों को न्यूनतम नुकसान पहुंचाते हुए हालात पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। पूर्वाभ्यास में यह भी बताया गया कि टियर स्मोक सेल और नेट का उपयोग कब और कैसे ...