वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राजातालाब के पयागपुर स्थित श्रीप्रकाश इंटर कॉलेज में शनिवार से परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई। इस केंद्र पर शुक्रवार की दूसरी पाली की परीक्षा के बाद शिक्षक-कर्मचारियों ने छात्रों की पिटाई कर दी थी। घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान केंद्र पर भारी पुलिसबल तैनात रहा। शुक्रवार की शाम दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के बाद श्रीप्रकाश इंटर कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो स्कूलों के छात्रों की डंडों से पिटाई कर दी थी। आरोप था कि छात्र परीक्षा से निकलकर शोरशराबा कर रहे थे। दूसरी तरफ छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल में स्वकेंद्र की छात्राओं को नकल कराई जा रही थी। इसका विरोध करने पर उनपर हमला किया गया। पिटाई के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.