फरीदाबाद, फरवरी 24 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ में अवैध रूप से चल रहे 38 ओयो होटलों को सील किया जाएगा। इसके के लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके चलते नगर निगम बुधवार से सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर सकता है। रेलवे स्टेशन रोड और नवलू कॉलोनी के होटल निशाने पर हैं। नगर निगम की जांच में सामने आया है कि जिन भवनों में होटल चल रहे हैं, उनमें से अधिकतर का नक्शा पास नहीं है। कई जगहों पर रिहायशी भवनों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित संचालकों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। जवाब संतोषजनक न मिलने पर अब कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान नियमानुसार चलाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैन...