मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा विभाग ने उद्यमिता आधारित मॉड्यूल पर कोर्स तैयार किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के 210 स्कूलों में इसकी शुरुआत हुई है। इसके तहत स्कूली छात्र बल्ब से लेकर मोबाइल तक खुद ही ठीक कर लेंगे। इससे जिले के एक लाख से अधिक छात्र आत्मनिर्भर बनेंगे। शिक्षा विभाग ने पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके 21 सीआरसीसी से 210 स्कूलों को टैग किया गया है। 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए रोजगार और जीवन कौशल से जुड़ा यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रोग्राम लीडर अनामिका और डीपीओ माध्यमिक अलका सहाय ने बताया कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लगभग 350 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ये शिक्षक अपने स्कूलों में छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.