मथुरा, फरवरी 5 -- विकास खंड बलदेव के चौधरी चरण सिंह सभागार में क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई। साथ ही गांवों में विकास के लिए सदस्यों से प्रस्ताव मांगे। बैठक में आए विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने कहा बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के विकास के साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है। क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। आगंतुक समस्त अधिकारियों को जनता के कार्यों को प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए। खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने कहा सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास कार्य के साथ साथ शिक्षा व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था, साफ सफाई पर ध्यान दे ने अपील...