नई दिल्ली, जनवरी 5 -- टाटा मोटर्स नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें उसकी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का नाम भी शामिल है। दरअसल, कंपनी अल्ट्रोज रेसर पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट उन डीलर्स की तरफ से दिया जा रहा है जिनके पास अल्ट्रोज के मॉडल ईयर 2024 का स्टॉक बचा हुआ है। वहीं, कंपनी मॉडल ईयर 2025 पर भी लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। अल्ट्रोज को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में खरीद सकते हैं। चलिए इस कार के फीचर्स के बारे में जानते हैं।टाटा अल्ट्रोज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस टाटा अल्ट्रोज 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे फाइव-स्पीड मैनुअल और AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है जो 5-स्पीड मैनुअ...