क्वेटा, फरवरी 4 -- पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान से खून-खराबे की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पिछले शनिवार से विद्रोहियों द्वारा किए गए सिलसिलेवार हमलों और उसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में अब तक 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार से शुरू हुई इस हिंसा में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अधिकारी ने दावा किया कि जवाबी सैन्य कार्रवाई में अब तक 197 'आतंकी' ढेर किए जा चुके हैं। वहीं इन हमलों में कम से कम 36 आम नागरिकों की जान गई है। पाक अधिकारी के मुताबिक, देश की रक्षा करते हुए 22 सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए हैं। विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। विद्रोहियों ने पूरे प्रांत में एक साथ मिलकर कई ठिकानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.