नई दिल्ली, मार्च 12 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक पैसेंजर ट्रेन का अपहरण कर लिया गया, जिसमें लगभग 500 लोग सवार थे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने दावा किया कि उसने 214 यात्रियों को बंधक बना लिया है और पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार डाला है। इस समूह ने यह भी धमकी दी है कि अगर सुरक्षा बल पीछे नहीं हटे तो वे सभी बंधकों को मौत के घाट उतार देंगे। मंगलवार देर रात तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने ट्रेन से लगभग 80 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। आतंकी समूह ने अपनी मांगों में कहा है कि बलूच राजनीतिक कैदियों और राष्ट्रीय प्रतिरोध कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए। इसके बदले में वे बंधकों को छोड़ने को तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने 48 घंटे का समय सीमा तय की है। स्थानीय मीडिया र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.