पिथौरागढ़, नवम्बर 9 -- धारचूला। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में उत्तराखण्ड रजत जयंती पर पोस्टर व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखे। प्राचार्य सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की उपलब्धियों, संस्कृति और विकास यात्रा के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान डॉ.अतुल चंद,डॉ. संदीप कुमार, पूर्णिमा विश्वकर्मा, सुनीता जोशी, डॉ. नवीन कुमार, भगवत जोशी, डॉ. चन्द्रकांत तिवारी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. संदीप रावत, डॉ. कुलवीर सिंह राणा, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र जंगपांगी, आशा ठगुन्ना, अनीता देवी, देवकी धामी, मनोज, विकास सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.