पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- पिथौरागढ़ में बलुवाकोट पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर भवन स्वामी का चालान किया है। थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक मकान में बगैर सत्यापन के लोग रहते हुए मिले। पुलिस ने संबंधित भवन स्वामी का पांच हजार का चालान काटा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...