आरा, फरवरी 9 -- -दुकानों में रखा सारा सामान जल गया, दुकानदारों को लाखों की क्षति का अंदेशा बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार में बुधवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर बाजार की सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में दुकानों में रखा सारा सामान जल गया, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये की क्षति होने का अंदेशा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात एक दुकान से अचानक धुआं उठता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की...