अररिया, जनवरी 8 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बलुआ ड्योढी़ क्रिकेट मैदान के समीप अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाईक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में भीखा पंचायत के बलुआ ड्योढी़ वार्ड नंबर 12 निवासी विनोद कुमार पासवान ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। घटना बीते चार जनवरी की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन बतायी गयी है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि बीते चार जनवरी अपराह्न तीन बजे मैं अपनी सुपर स्प्लेंडर बाईक बलुआ ड्योढी़ फिल्ड पर खड़ी कर मैच देखने लगा, करीब 15 मिनट बाद वापस लौटा, तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक बाइक का पता नहीं चल पाया है। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्त...