सुपौल, जून 15 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता बलुआ से उधमपुर जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गयी है। सड़क जर्जर के कारण वाहन चालक सहित राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इस कारण कई-कई दिन इनमें पानी जम जाता है। इससे हर वक्त लोगों को हादसे का डर सताता रहता है। बताया जाता है कि करीब 15 साल पूर्व ही बलुआ-उधमपुर सड़क की पिचिंग कराई गई थी। उसके बाद इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। वर्तमान समय में सड़क की स्थिति काफी ही जर्जर हो चुकी है। उक्त मार्ग राष्ट्रीय राज्यमार्ग 57 से जुड़े होने की वजह से अत्यंत व्यस्त सड़को में शुमार है। 24 घंटे सड़कों से वाहन सहित राहगीरों की आवाजाही लगी रहती है। स्थानीय ग्रामीण वीणा झा, ललन झा, पारस नाथ पदक, मुखिया रामजी मंडल, गोविंद मेहता, मुरारी पासवान, जयकृष्ण गुरुमेता, पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.