प्रयागराज, मार्च 18 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाने के बलीपुर गांव में होली के दूसरे दिन पुरानी रंजिश को लेकर हुए संघर्ष में नामजद आठ आरोपियों में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। बलीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर होली के दिन से ही अरविन्द पटेल और भोद्द्ल यादव के बीच हुए संघर्ष में अरविन्द पटेल सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। इंस्पेक्टर थरवई इंस्पेक्टर अरविन्द गौतम ने बताया नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार अनुराग यादव, रामनरेश यादव, शैलेन्द्र यादव को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.