कानपुर, जनवरी 29 -- बलिया से लापता 11 साल का बच्चा कानपुर सेंट्रल पर घूमता मिला। जीआरपी ने उसे देखा तो थाने लाकर परिजनों को सूचना दी। पांच दिन पहले बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट बलिया के रसडा थाने में पुलिस ने दर्ज कराई थी। बच्चा कानपुर सेंट्रल तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी प्लेटफार्म 2/3 पर करीब 11 साल का एक बच्चा रोता मिला। वह दहशत में था जिस पर उसे थाने लगा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह महाबीर अखाड़ा, बलिया निवासी पंकज सोनी का बेटा आकर्ष है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि बच्चे के अपहरण का मुकदमा पांच दिन पहले दर्ज किया गया था। बच्चे की बुआ प्रियंका और उनके पति राजकुमार रावतपुर में रहते हैं। इस पर करीब सात घंटे तक ...