देवरिया, दिसम्बर 31 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। बलिया जनपद के सिकंदरपुर में हुए सड़क हादसे में लार थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई। लार थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव के रहने वाले प्रमोद बरनवाल का मूल गांव बलिया के सिकंदरपुर में है। प्रमोद सोमवार को अपनी पत्नी पूनम देवी (48) के साथ बाइक से सोमवार को अपने गांव गए थे। सोमवार की देर शाम वह लार के लिए लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सिकंदरपुर से कुछ ही दूर नवानगर के समीप पहुंचे थे कि एक ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। जिससे पूनम बाइक से गिर गई और ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.