बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- बलिया। मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को बलिया पावरग्रिड में दिन के 11 बजे से 1 बजे तक बलिया अनुमंडल क्षेत्र में बिजली सेवा बाधित रहेगी। इस संबंध में पावरग्रिड बलिया के सहायक अभियंता सुनीत कुमार ने बताया कि रखरखाव कार्य को लेकर मंगलवार को सब-स्टेशन बलिया फीडर की विद्युत सेवा दो घंटे के लिये बाधित रहेगी। इसके लिए दिन के 11 बजे से 1 बजे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बलिया व डंडारी के अलावा साहेबपुरकमाल क्षेत्र के कुछ भागों में भी बिजली बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...