कटिहार, फरवरी 23 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन के वार्ड 10 लीलजी पेलापुर गांव में रविवार के दोपहर में अचानक आग लगने से चार परिवारों का घर जलकर राख हो गया। अग्नि कांड में नाजेदा खातुन, अनसरी, साइस्ता बेगम, रोशनी खातुन का आवासीय घर जल कर राख हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चारों परिवार का आवासीय घर आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित सभी सामान जल कर राख हो गया है। पीड़ितों ने आग लगने के कारणों को नहीं बता पाया। आग लगने की सूचना पाते ही स्थानीय मुखिया मेराज आलम घटना स्थल पहुंच कर क्षति का आंकलन कर पीड़ित परिवार को दिलाशा दिलाया। उन्होंने बताया की चार परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है। अग्नि कांड की सूचना कदवा सीओ एवं बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.