देवरिया, फरवरी 10 -- सुरौली, हिनदुस्तान संवाद। सदर विकासखंड के पैकौली कुटी पर राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का 30 वां आयोजन हुआ। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से धावकों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग ने 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई एवं महिला वर्ग ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। पुरूष वर्ग में बलिया के नीतीश एवं वाराणसी की सोनी पटेल ने बाजी मारी। जिन्हे नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक यादव रहे। पैकौली में स्थित पवहारी महाराज की कुटी पर राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता के 30 वें आयोजन में पुरुष वर्ग में 145 धावक व महिला वर्ग में 32 धावकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग ने पैकौली कुटी से कतरारी चौराहे तक 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई। वहीं महिला वर्ग पैकौली कुटी से छितरूआं मोड़ तक 5 किलोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.