धनबाद, जनवरी 7 -- बलियापुर। बलियापुर पुर्वी पंचायत पैक्स में बुधवार को धनबाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की ओर से नाबार्ड के वित्तीय समावेशन निधि के तहत शिविर का आयोजन किया गया। उपप्रमुख आशा देवी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधन को बधाइ दी। प्रबंधक विकास अमर व अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों के वित्तीय व डिजिटल साक्षरता की जानकारी दी। नाबर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया। अध्यक्ष अरूण कुमार महतो ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की बातें कही। प्रबंधक रंजीत कुमार महतो, स्वपन कुमार महतो आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...