धनबाद, जनवरी 30 -- बलियापुर। प्रमुख पिंकी देवी ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय कार्यालय के पास पीएमश्री कस्तुरबगांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नामांकन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि कस्तुरबा विद्यालय में नामांकन की अर्हता रखनेवाले अभिभावकों को 15 फरवरी तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करना है। बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, वार्डेन मधुमिता कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, दीपक मंडल आदि मौके पर थे। फोटो बलियापुर-001-बलियापुर प्रखंड कार्यालय के पास शुक्रवार को कस्तुबा विद्यालय के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाती प्रमुख।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.