धनबाद, जनवरी 8 -- बलियापुर। प्रतिनिधि थाना परिसर में शुक्रवार को अतिक्रमण को ले चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ हुइ बैठक के बाद सीओ मुरारी नायक व थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार ने दलबल के साथ बलियापुर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के पहले चरण में सीओ ने रोड पर अस्थायी रूप में ठेला, दूकान आदि लगानेवाले अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे के अंदर वहां से हटने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि इसके बाद अभियान के किसी भी कार्रवाइ के लिए दूकानदार स्वयं जिम्मेवार होगें। रोड का स्थायी रूप से अतिक्रमण करनेवाले दूकानदारों को एक सप्ताह के अंदर जगह खाली करने का निर्देश दिया। बलियापुर बाजार में स्थानीय प्रशासन की कार्रवाइ शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी। अभियान के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, सुनील कुमार सोनु, जाहिद अंसारी, आशीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.