धनबाद, फरवरी 21 -- उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह बलियापुर थाना क्षेत्र की परघा बस्ती, बांधटांड़ कुसुमाटांड़ में छापेमारी की। इस दौरान यहां बनायी जा रही भारी मात्रा में देसी शराब को नष्ट किया गया। अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त कर दी गईं। यह कार्रवाई सुबह छह बजे से 10 बजे तक चली। नेतृत्व कर रहे एसआई जॉय हेम्ब्रम ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर डीसी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद धनबाद के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर शुक्रवार को बलियापुर के परघाबांध में दबिश दी गई। बताया कि पिछले दिनों जोगीतोपा में शराब अड्डा पर छापेमारी कर 400 लीटर महुआ शराब बरामद की गई थी। एक हजार किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...