धनबाद, जुलाई 9 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। दुधिया पैक्स प्रबंधक प्रताप सिंह चौधरी की मौत मंगलवार को हृदयगति रूकने से हो गयी। घटना को ले परिवार सहित पूरे गांव में मातम है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात मृतक के पुत्री की शादी थी। इसी बीच देर रात मृतक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में पैक्स प्रबंधक को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद भी उसने दम तोड़ दिया। शादी की खुशी मातम में बदल गयी। पूर्व विधायक आनंद महतो, विधायक चंद्रदेव महतो, भाकपा माले प्रखंड सचिव मुखिया गणेश महतो,पलानी पैक्स चेयरमैन हाराधन सिंह चौधरी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरूण महतो, रंजीत कुमार महतो, मुकुलचंद्र रोहिदास, चंदन भूमिहार ने घटना पर शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.