धनबाद, नवम्बर 30 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा हाइस्कूल के पचास छात्र-छात्राऐं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र पहूंचे। समन्वयक प्रधान वैज्ञानिक डॉ0 अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को कृषि से संबंधित जानकारी दी। कहा कि कृषि के क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाऐं है। बच्चों को कृषि की नइ तकनीकों से अवगत कराया। मशरूम, वर्मी कंपोस्ट, मिट्टी जांच सहित अन्य युनिट का भ्रमण कराया। मशरूम व फूल की खेती को रोजगार का बेहतर माध्यम बताया। कृषि वैज्ञानिकों के साथ हुइ बातचीत व केन्द्र के कार्यकलापों को ले बच्चे काफी प्रभावित हुए। कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आदर्शकुमार श्रीवास्तव, डॉ0 कालमोनी रजक, शिक्षक कुंदन कुमार, जसमीन, आरोही, प्रियंका, रिया, कोमल, अभय, अनुभव आदि मौके पर थे। फोटो बलियापुर-004-बलियापुर कृषि विज्ञान केन्द्र में बच्चों ...