धनबाद, जून 7 -- बलियापुर/प्रतिनिधि बलियापुर में शनिवार को इद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया गया। मौके पर लालाडीह स्थित इदगाह मैदान में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सलमान कासमी के पीछे सैकड़ों नमाजियों ने इद-उल-अजहा की नमाज अदा की। अमन-चैन को ले दुआऐं मांगी। भिखराजपुर,आमझर,संगियाटांड़,रखितपुर, ब्राह्मणडीहा, बेलगड़िया टाउनशीप, बाघमारा, दुधिया, बेड़ा नियामतपुर, परघा, कुसमाटांड़ आदि गांवों में भी इद-उल-अजहा धूमधाम से मनाया गया। थानाप्रभारी आशीष भारती ने जगह-जगह दौरा कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक चंद्रदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी, उपप्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी ने लोगों को इद-उल-अजहा की बधाइ दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.