धनबाद, सितम्बर 26 -- साउथ तिसरा कोलियरी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से शुक्रवार को करमाटांड़ टाउनशीप में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गामंडप की प्राण प्रतिष्ठा हुइ। मौके पर गाजा-बाजा के साथ गोल्डन पहाड़ी दुर्गामंदिर से भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। करमाटांड़ टाउनशीप के सभी कोलोनी का भ्रमण करने के बाद श्रद्धालू करमाटांड़ टाउनशीप दुर्गामंडप पहूंचे। विधायक चंद्रदेव महतो ने लोगों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाइ दी। विधायक महतो के अलावे मौके पर अभिषेक सिंह, जगदीश रवानी, हीरालाल मोदक, शिवकुमार सिंह, विपिन सिंहा, भोला साहनी, रघुनंदन सिंह, राजा रवानी, पंसस रोहित कुमार महतो, चंदन भूमिहार, धनंजय मिर्धा, अरविन्द सिंहा, आलोक राज आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.