धनबाद, जनवरी 10 -- बलियापुर:सड़क दुर्घटना में मॉ-बेटे की मौत मामले में पिता ने की शिकायत बलियापुर। प्रतिनिधि सिंदरी-बलियापुर रोड स्थित बीबीएम कॉलेज के पास शुक्रवार को सड़क हादसे से मॉ-बेटे की हुइ मौत मामले को ले पिता चासनाला केके गेट निवासी प्रभाकर ओझा ने शनिवार को थाना में शिकायत दर्ज करायी। भुक्तभोगी पिता का कहना है कि राजकुमार लहरी नामक पड़ोसी उसकी पत्नी रूबी ओझा को इलाज कराने एसएनएमएमसीएच ले गया था। एसएनएमएमसीएच से वापस लौटने के दौरान बीबीएम कॉलेज के पास राजकुमार लहरी की मुलाकात मृतक पुत्र अनिश कुमार ओझा के साथ हुइ। पड़ोसी राजकुमार लहरी रोड किनारे स्कूटी खड़ी कर कुछ ही दूर शौच के लिए चला गया। इस दौरान मृतक पत्नी रूबी ओझा व पुत्र अनिश आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आयी मारूति ओमनी तेज रफ्तार से पहूंची व स्कूटी सहित मॉ-बेट...