धनबाद, सितम्बर 26 -- सालविशाल डीवीसी क्लब ने खेतटांड़ जुनियर जेएसी क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता टीम ने मुकुंदा क्लब को तीन गोल से पराजित किया। विधायक चंद्रदेव महतो ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया। कहा कि खेल का परिणाम खिलाड़ियों के आपसी तालमेल पर निर्भर करता है। सुरेश बास्की, मोहन हेम्ब्रम, प्रवीण हंसदा, मिहिर कुमार महतो, विमल कुमार मुर्मू, संतोष बास्की आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.