धनबाद, दिसम्बर 20 -- बलियापुर। रघुनाथपुर मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को विद्यालय के पूर्व शिक्षक चंद्रिका प्रसाद उर्फ बिनोबा की पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि पूर्व शिक्षक चंद्रिका प्रसाद बच्चों के प्रति हमेशा समर्पित रहे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयास को सराहा। जिप सदस्य श्वेता कुमारी, जिप प्रतिनिधि राजेश महतो, बिट्टु पासवान, पंसस रविन्द्रनाथ महतो, शेखर महतो, मिथुन कुमार महतो, सच्चिदानंद महतो, शिक्षक आरबी प्रभात, बादल दास, स्वपन कुमार महतो, अभिजीत चटर्जी आदि सहित छात्र-छात्राऐं मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...