बेगुसराय, फरवरी 7 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया में इंटर परीक्षा के चारों केंद्रों पर पांचवें दिन शनिवार को दोनों पाली में शांतिपूर्ण रही। परीक्षा में कुल 25 परीक्षार्थी छात्राएं अनुपस्थित रहीं। बलिया एसएएस उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक रंजीत कुमार सुधांशु ने बताया कि प्रथम पाली में साइंस संकाय के रसायन शास्त्र की परीक्षा में 407 छात्रा में पांच अनुपस्थित रही। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा कला संकाय के अंग्रेजी की परीक्षा में 343 छात्रा में तीन अनुपस्थित रही। वहीं, पीडीएसके कालेज सदानंदपुर के केंद्राधीक्षक रोशन ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 634 छात्रा में एक अनुपस्थित रही जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 402 छात्रा में आठ छात्राएं अनुपस्थित रहीं। जीडीआर हाई स्कूल बड़ी बलिया के केंद्राधीक्षक अरबिंद कुमार ने बताया...