बेगुसराय, फरवरी 5 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ की ओर से गुरुवार को आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला शहर के गांधी स्टेडियम में बलिया क्रिकेट क्लब व साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बलिया क्रिकेट क्लब के कप्तान गुलशन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 312 रन बनाए। बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 63 व अजहर अली ने 61 रन बनाए। वहीं, साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब की ओर से लोकेश गौतम व संदीप ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। वहीं, जवाब में उतरी साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब की टीम ने ओवर 31वें ओवर में 142 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई। साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब की ओर से लोकेश गौतम ने 60 व देव राज ने 43 रनों की पारी खेली। उसके बाद बलिया क्रिकेट क्लब न...