फिरोजाबाद, मार्च 22 -- फिरोजाबाद। नगर में शुक्रवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। महिलाओं एवं लड़कियों ने वीरांगना अवंतीबाई के दिखाई रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। शहर में रामलीला मैदान लेबर कॉलोनी पर महिला सुरक्षा समिति चंद्र नगर महानगर के तत्वावधान में वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर एवं कलाकार सोनम सेठ ने महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रही मधुरिमा वशिष्ठ ने महिलाओं से वीरांगना अवंतीबाई के दिखाए मार्ग मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए समाज को दिशा देने वाली शील...