मुरादाबाद, दिसम्बर 19 -- आर्य समाज स्टेशन रोड ने शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस पर प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी बुद्ध बाजार चौक, गुलजारीमल धर्मशाला रोड, गुरु गोविंद सिंह चौक,कोर्ट रोड,गुरहट्टी, जेल रोड,एकता द्वार होते हुए शहीद स्मारक कंपनी बाग पहुंचकर संपन्न हुई। सदस्य रास्ते में तिरंगे लहराते, राष्ट्र भक्ति के नारे और गीत गाते रहे। ज्ञानेंद्र गांधी एवं रमेश सिंह आर्य ने आभार व्यक्त किया। प्रभातफेरी में ज्ञानेंद्र गांधी, रमेश आर्य, राजीव ढल, धवल दीक्षित,वीरेंद्र आर्य, मीरा सोती, शन्नो गुप्ता,पूनम कत्याल, पूनम चौहान, वीके अग्रवाल, उमेश आर्य,राजवर्धन आर्य, दिनेश दीक्षित,मयंक, कपिल कुमार,जितेंद्र आर्य,सुमित आर्य आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...