बदायूं, जून 30 -- बिल्सी। गांव बांस बरौलिया के वृद्धाश्रम पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फल वितरण किए। आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, गजेंद्र सिंह तोमर, वरुण शांखधार, विकास माहेश्वरी, भगवान सिंह, आरपी सिंह, पीडी सिंह, ओमप्रकाश शाक्य, राममूर्ति मौर्य, रामकिशोर शर्मा, नीरज शाक्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...