मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि देश बलिदानियों के कर्तव्य पथ पर चलकर समृद्ध संस्कृति, मजबूत अर्थव्यवस्था, विकास और सामाजिक समरसता के साथ विश्व पटल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। गुरु गोबिंद सिंह के पराक्रम और उनके बलिदान को आत्मसात करने की आवश्यकता है। वे सरैया प्रखंड के जुझारपुर गांव में आयोजित साहिबजादा बलिदान शौर्य-पराक्रम स्मृति समागम एवं वीर बाल पखवारा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के द्वितीय पुत्र, चमकौर के युद्ध में वीरगति को प्राप्त करने वाले साहिबजादे जुझार सिंह के शौर्य और बलिदान की भूमि जुझारपुर में आकर नमन करने का अवसर मिलना गर्व की बात है। कार्यक्रम का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा मंत्रालय के सौजन्य से तथा तख्त श्री हरमंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.