समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- दलसिंहसराय। केवटा में पंचायत सरकार भवन के पास स्थित बलान नदी के सीढ़ी घाट पर नहाने के दौरान रविवार को डूब गये राहुल कुमार (20) का शव करीब 28 घंटे बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया। हालांकि स्थानीय नाविक एवं एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को भी नदी के पानी में राहुल की तलाश की थी। लेकिन अंधेरा होने के बाद खोजबीन बंद कर देने से शव नहीं मिल सका था। सोमवार को घंटों तलाश के बाद शव बरामद होते ही सीढ़ी घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव के पास परिजनों के चित्कार से सम्पूर्ण माहौल गमगीन बना था। गमजदा ग्रामीण मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन घर के लाल को खो चुके परिजनों के आंसू रुक नहीं रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से नदी घाटों पर सुरक्षा एवं चौकसी बढ़ाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर गोताखोर की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.