बेगुसराय, जून 23 -- बछवाड़ा। बलान नदी के आगापुर-भरौल घाट पर जल्द ही उच्च स्तरीय पुल बनेगा। भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री आयुष ईश्वर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल में ही रुदौली व भरौल दोनों घाटों पर पुल निर्माण योजनाओं की स्वीकृति दिलाई थी। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा दोनों पुल निर्माण योजनाओं का डीपीआर बनकर तैयार है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यहां ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा दोनों पुलों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने संपूर्ण ग्राम वासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा है कि यहां पुल न केवल नदी के दोनों किनारों को जोड़ेगा, अपितु केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रति क्षेत्र वासियों के विश्वास को प्रगाढ़ करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...