फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- थाना फरिहा पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने, बलात्कार करने के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे कोरारी पुलिया मुस्तफाबाद रोड थाना क्षेत्र फरिहा से पकड़ा। अभियुक्त का नाम दीपेन्द्र पुत्र सहजपाल बताया है। वह चिरावली थाना फरिहा का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...