शामली, जून 18 -- गांव बलहेड़ा में व्यक्ति के साथ मारपीट कर रेत में दबाने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पीड़ित के परिजनों ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शांति भंग की मामूली धाराओं में चालान कर खाना पूर्ति करने का स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया था तथा एसपी से कार्रवाई की मांग उठाई थी। मंगलवार को पुलिस ने गांव बलहेड़ा में व्यक्ति के साथ मारपीट कर रेत में दबाने के मामले के मुख्य आरोपी सद्दाम तथा मांगेराम उर्फ मांगा निवासी बलहेडा थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जाति सूचक शब्दों व जानलेवा हमला के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सोमवार को पीड़ित के परिजन शामली एसपी कार्यालय पहुंचे थे। परिजनों का कहना था कि आरोपियों ने पहले जितेंद्र का अपहरण किया और फिर बंधक बनाकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.