गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव से छह फरवरी को लापता दो छात्रों का अब तक सुराग नहीं मिला है। छात्रों के कहीं पता नहीं लगने के कारण उनके परिवार के सदस्य डरे व सहमे हुए हैं। हालांकि पुलिस की टीम दोनों छात्रों को सकुशल बरामद करने के लिए लगातार मामले की तफ्तीश कर रही है। सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मामले की पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में लापता हुए छात्रों के अन्य कई दोस्तों से भी पुलिस की टीम में उनके बारे में पूछताछ की है। छात्रों के सारण जिले मसरख के रहनेवाले रेहान नामक एक दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की है। पूछताछ के क्रम में पुलिस को यह पता लगा है कि लापता होने के बाद दोनों छात्र किसी के संपर्क में नहीं है। उधर, पुलिस की टीम साइबर व टेक्निकल सेल की भी मदद ले र...