देवघर, अक्टूबर 7 -- देवघर,प्रतिनिधि रिखिया थाना अंतर्गत बलसारा गांव के एक दुकान के गल्ले से रुपए चोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दुकान में चोरी करते पकड़ा गया। वहीं महिला दुकानदार ने पहले उसकी पिटायी की, उसके बाद अन्य महिलाएं जुटकर आरोपी युवक को पकड़कर पीटती दिख रही है। वीडियो में महिलाएं आरोपित युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर रही है। घटना के दौरान काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे, जिन्होंने मोबाइल से पूरी घटना को रिकॉर्ड कर ली। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आरोपी युवक चोरी की नीयत से गांव के एक घर में घुसा था। ग्रामीणों को शक होने पर जब रंगेहाथ पकड़ा गया, तो स्थानीय महिलाओं ने उसकी धुनाई कर दी। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को रोकने और महिलाओं को शांत कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.